सीएम के गुमला आगमन को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

गुमला – झारखंड राज्य के गुमला जिला के घाघरा प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गुमला आगमन को लेकर उपायुक्त सुशांत गौरव ने घाघरा प्रखंड के उन्नतशील किसान राजू उरांव के कृषि फार्म एवं घाघरा के विभिन्न सरकारी संस्थानों का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त सुशांत गौरव के अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम मुख्यमंत्री के किसान एवं सखी महिला संवाद के लिए उन्नतशील किसान राजू उरांव के कृषि प्रांगण में ही कार्यक्रम को लेकर तैयारियां को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल तक सुव्यवस्थित सड़क एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधा बहाल करने हेतु उपस्थित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं इस दौरान एसी सुधीर कुमार गुप्ता, एसडीओ रवि जैन, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुजीत बारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी एचपी राम, बीडीओ विष्णु देव कच्छप, सीओ धनंजय पाठक, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *