संवाददाता – दीनानाथ महुआर
औरंगाबाद – इस्लामपुर में ईद मिलाद उन नबी के मौका पर जुलूस निकाल कर याद किए गए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब। औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के इस्लामपुर गांव में मुस्लिम समुदाय लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंगलवार को इस्लामपुर मदीना मस्जिद के इमाम हाफिज सद्दाम हुसैन तथा कमेटी के सदर हबीबुल्लाह साहब के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर मोहम्मद साहब या सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन याद किया। इस दौरान हाफिज सद्दाम साहब ने बताया की ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के विलादत के अवसर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने मोहम्मद साहब के द्वारा दिए गए मानवता का संदेश सुनाया। इस दौरान मुखिया प्रत्याशी हामिद अख्तर उर्फ सोनू, ऐसान अख्तर, साकिब साहब, दानिस साहब, साबिर आलम, डॉक्टर अनवर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।