संवाददाता – अमन कुमार
सहरसा – एसआई के 23 वर्षीय पुत्र ने फंदे से लटककर अपना जीवन समाप्त कर लिया। एसआई के पुत्र का शव सहरसा पुलिस लाइन स्थित क्वाटर से बरामद किया गया है। मृतक यहां क्वाटर में अपने परिवार के साथ रहता था। मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता एसआई ललित कुमार झा सहरसा सदर में कार्यरत हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन की यह घटना है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।