चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तैयारी पूरी

संवाददाता – दीनानाथ महुआर

औरंगाबाद – औरंगाबाद में चौथे चरण के पंचायत चुनाव करने के लिए मतदान की तैयारी पूरी कर लिया गया है। मतदान कर्मी कलस्टर सेंटरों के लिये रवाना किए जा रहे है। बता दें कि औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में कुल 396 पदों के लिए कल वोटिंग होनी है। जिसमें 2893 प्रत्याशियों के लिए जनता वोट करेगी। आज रफीगंज के रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराते हुए क्लस्टर सेंटर के लिए रवाना किया गया। प्रखंड में जिला परिषद की 03, मुखिया के 23, सरपंच के 23, पंचायत समिति सदस्य के लिए 33, वार्ड सदस्य के 327, पंच के लिए 327 पद के चुनाव होना है। जिसके लिए  मुखिया पद से 238, पंचायत समिति सदस्य के लिए 261, सरपंच के लिए 160, वार्ड सदस्य के लिए 1596 एवं पंच के लिए 638 सहित कुल 2893 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

मतदान के लिए कुल 339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रफीगंज थाना क्षेत्र में 101 मूल तथा 09 सहायक मतदान केंद्र, कासमा थाना क्षेत्र में 94 मूल तथा 02 सहायक मतदान केंद्र एवं पौथु थाना क्षेत्र में 62 मूल तथा एक सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 210 भवन में एक मतदान केंद्र, 55 भवन में दो मतदान केंद्र तथा 04 भवन में तीन तीन मतदान केंद्र के अलावे छः चलंत मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *