जमशेदपुर : रेलवे ठेकेदार पर फायरिंग मामले के तीन फरार आरोपियों को बर्मामाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बर्मामाइंस थाना पुलिस ने तीन फरार आरोपियों अजीत गुप्ता, पवन मंडल और आयुष दास को उड़ीसा के जाजपुर जिले के औरंगबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर अजीत गुप्ता के घर से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि वादी भोला पांडे पर फायरिंग मामले में तीनों की तलाश थी। तीनों घटना को अंजाम देकर उड़ीसा भाग गए थे। विदित हो कि बीते 18 दिसंबर को बर्मामाइंस रेलवे सेटिंग यार्ड में भोला पांडे पर फायरिंग की घटना हुई थी। रेलवे में ठेका को लेकर भोला पांडे का मनोज दास के साथ विवाद चल रहा था।