चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मी की मौत

संवाददाता – मानव प्रकाश शूरसेन

नालंदा – जिले के सरमेरा एवं हरनौत प्रखंड में चल रहे पंचायत चुनाव के 8 वें चरण के लिए ड्यूटी जाने के दौरान एक कर्मी की मौत हो गई। मृतक रविचंद्र किरण हरनौत प्रखंड के चौरिया पंचायत के पोलिंग बूथ नंबर 232 से 236 तक मास्टर ट्रेनर के पद पर तैनात थे। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के निरपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद कर्मी और ग्रामीणों के द्वारा तुरंत हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मी नूरसराय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पपरनौसा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

शंकर प्रसाद (परिजन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *