रिपोर्ट -मोहित कुमार
दुमका: – दुमका ज़िला के जामा प्रखंड क्षेत्र की पालोजोरी एवं आसनसोल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर अवस्था में है। सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को कई बार इस संबंध में शिकायत की थी। लेकिन विभाग ने अब तक इस से जुड़ी कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र खिरहर ने कहा कि सड़क के जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि यह सड़क बेहंगा गांव से आसनसोल कुरुवा मोड को जोड़ती है। यह सड़क जर्जर हो जाने के कारण काफी परेशानी हो रही है। इसलिए प्रशासन एवं विभाग का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोप कर हेमंत सरकार पर नीसाना साधा है। और जनता के समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उप प्रमुख सह भाजपा नेता इन्द्रकांत यादव ने कहा कि सरकार आम जनता का वोट लेकर ठगने का काम किया है। जर्जर सड़क को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कहां खड़ी है। जनता को बहुत दिनों तक वेवकूफ नही बनाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने शीघ्र ही पथ निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।