संवाददाता – शबनम खान
किशनगंज – राज्य में नीतीश सरकार के 15 साल पूरा किए जाने के कारण उत्सव का माहौल है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले हैं। सीमावर्ती किशनगंज जिले की बात करें तो यहां भी जश्न का माहौल है। जदयू प्रदेश सचिव डॉ तारा श्वेता आर्या ने नीतीश सरकार के 15 साल के शासन काल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि नीतीश काल में बिहार विकास के रास्ते की ओर अग्रसर हुआ है। सड़क, शिक्षा, पानी हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पोशाक योजना, प्रोत्साहन राशि, साइकिल वितरण सहित अन्य सुविधा देने से बच्चियों में शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। बताते चलें कि नीतीश सरकार के 15 साल पूरे होने पर जदयू नेताओं के द्वारा जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।