बाबा रामदेव को लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप टक्कर देंगे. यह टक्कर बाजार में देने की तैयारी चल रही है.इसकी शुरुआत तेजप्रताप ने ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ अगरबत्ती बनाने से की है. LR के नाम से बाजार में सारे प्रोडक्ट की ब्रांडिंग की गई है. लारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से लालू-राबड़ी के नाम से मानी जा रही है, जिसे छोटे रूप में लारा कहा जाता है. प्रोडक्ट की खासियत है कि सभी को नेचुरल और हर्बल रूप से तैयार किया जा रहा है. यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि लारा में बनने वाले प्रोडक्ट कई तरह के फूल से तैयार किये जा रहे है.