कोरोना टीकाकरण अभियान के बढ़ावा देने के लिए गुरुवार से राज्य के बुजुर्ग और दिव्यांगों को फोन पर टीकाकरण का अभियान शुरू कर दिया गया है. अब कोई भी दिव्यांग या बुजुर्ग फोन करते हैं, तो उनके घर पर जाकर टीका दिया जायेगा. ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन डायल 102 या अपने जिले की हेल्पलाइन पर फोन करना होगा.