- महंगाई-कोरोना से लड़ाई, शिक्षा-अर्थव्यवस्था प्राथमिकता
- मंत्रियों ने संभाला काम, देश को आगे ले जाने का लिया संकल्प
- नये मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग संभाल लिये
Modi New Cabinet : मोदी कैबिनेट में शामिल नये मंत्री शपथ लेने के बाद गुरुवार को काफी सक्रिय दिखे. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करने के बाद नये मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग संभाल लिये. वहीं, प्रान्नति पाने वाले और विभाग बदले गये मंत्रियों ने नये सिरे से काम शुरू किया. अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है.