एमएस धोनी आईपीएल 2023 में सीएसके की ओर से खेलेंगे

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा ऐलान किया है। सीएसके ने बयान जारी करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते हुए नज़र आएंगे। सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के 16वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया है। सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी के खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 में सीएसके की ओर से खेलेंगे। धोनी की अगुवाई में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *