धनबाद में अपराधियों और पुलिस में हुई मुठभेड़, एनकाउंटर में एक अपराधी हुआ ढेर

धनबाद– अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। जहां अपराधियों ने बीते 4 दिनों में लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। ताजा मामला धनबाद से सामने आया है जहां पुलिस की मुस्तैदी ने डकैती की बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया।  धनबाद के बैंक मोड़ स्थित गुरुद्वारा के सामने मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में मंगलवार की सुबह पांच डकैत लूट करने के इरादे से आए थे। बदमाश मुथुट फाइनेंस के दफ्तर में सुबह 10 बजे डाका डालने पहुंचे इसी दौरान अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को मार गिराया है, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं जिसे धर दबोचा गया।  पुलिस ने मुथूट फायनेंस के ऑफिस को चारों ओर से घेर रखा लिया। इसके बावजूद मौके से 2 अपराधी फरार हो गए।  घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी संजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।  बताया जाता है कि घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।  पुलिस की फयरिंग में एक अपराधी मारा गया. लुटेरों ने मुथुट फाइनेंस के मैनेजर के साथ भी मारपीट भी की है।  हालांकि, बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।  फिलहाल जिले में नाकाबंदी कर पुलिस दोनो फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

संजीव कुमार, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *