प. बंगाल सरकार लाएगी सीबीआई और ईडी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

कोलकाता – प. बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की ममता सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई के खिलाफ बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने जा रही है। जिसकी जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने बताया कि 19 सितंबर को विधानसभा में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के अत्यधिक इस्तेमाल के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *