घर की दीवार गिरने से वृद्ध दंपत्ति की मौत

गुमला – गुमला में बारिश का कहर देखने को मिला। तेज बारिश के बीच घर की दीवार गिरने से वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई। खबर गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा ग्राम का है। जहां घर की दिवार गिरने से वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई है। मृतकों में 65 वर्षीय जुवेल कुजूर एवं उनकी पत्नी 60 वर्षीय बेरथा कुजूर शामिल हैं। घटना के संबंध में मृतक की बहु जुलसेन कुजूर ने बताया कि अहले सुबह पांच बजे अचानक मिट्टी के घर की दीवार गिर गई। जिसके नीचे घर के अंदर सो रहे मेरे सास और ससुर दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक देर हो चुकी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर सीओ गौतम कुमार ने पीड़ीत परिवार को 50 केजी चावल उपलब्ध कराया और कागजी प्रक्रिया के उपरांत मुआवजा दिलाने की बात कही है। वहीं चैनपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ दतरा गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

गौतम कुमार, अंचल अधिकारी, चैनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *