टी20 वर्ल्ड कप 2022

आगामी 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। जिसमें भाग लेने वाली सभी टीम अपनी पुख्ता तैयारी को साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच रही हैं। भारतीय टीम की बात करें तो यह रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरी। जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के माध्यम से भारतीय टीम तस्वीर साझा कर दी। तस्वीर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित टीम के 14 खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं, वहीं कोच राहुल द्रविड़ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम में – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *