ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार पर आरोप तय

दिल्ली – रेसलर सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार सहित 17 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप तय हुआ है। सभी के खिलाफ न्यायालय ने धारा 302, 307, 144 और 120 के तहत आरोप तय किया।

बता दें कि ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील कुमार पर आरोप था कि वे अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल पहलवान को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *