पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

रांची – राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भुइया टोली के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर युवक की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान राजेश शाह के रूप में की गई है। जो बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने घटना का जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *