धनबाद : एसीबी की टीम ने मंगलवार की सुबह हाउसिंग कॉलोनी में साधु शरण पाठक नामक एक रिटायर्ड अमीन के घर छापेमारी की। रिटायर्ड अमीन पर ढोकरा – मनईटांड़ रिंग रोड निर्माण में फर्जी ढंग से मुआवजा में गड़बड़ी का आरोप है। रिंग रोड जमीन घोटाला सौ करोड़ से भी अधिक का बताया जा रहा है। जिस समय यह घोटाला हुआ, उस समय साधु शरण पाठक धनबाद भू अर्जन विभाग में अमीन थे। घोटाले को लेकर साल 2016-17 में एसीबी में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद जांच की कार्रवाई शुरू हुई। घोटाले में साधु शरण पाठक नामजद अभियुक्त है। फिलहाल जांच जारी है।