व्यक्ति के संदिग्ध मौत

मधेपुरा – मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड नंबर 15 में एक व्यक्ति के संदिग्ध मौत हो गई। मौत जहरीली शराब पीने से हुई, ऐसी आशंका जताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि मृतक घनश्याम दास देर शाम शराब पी रखा था। उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे घर पहुँचाया गया था, लेकिन सुबह वह जग नहीं पाया। मृतक की पत्नी सोमनी देवी ने बताया कि उसका पति घनश्याम दास कल पुरे दिन घर से बाहर रहा, शाम में नशे की हालत में वह घर पहुंचा था। वहीं इस घटना के संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जहां  पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *