सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में रचा इतिहास

रांची – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में इतिहास रच दिया। आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि को लेकर लाए गए विधेयक पास हो गया। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से किया गया वादा निभाने का काम किया है। अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए जनकल्याण और विकास के कार्य राज्य सरकार लगातार कर रही है। राज्य में लंबे समय से जो समस्याएं थी, उसे दूर करने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आदिवासी-मूल वासियों को उनका अधिकार देने के साथ यहां रह रहे सभी लोगों के हितों का पूरा ख्याल और संरक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों और आशाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *