प्रधानमंत्री का जापान दौरा, क्वाड शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

जापान- .जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने जा रहे क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर टोक्यो पहुँच चुके है। जहां भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जापान के बच्चों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने अपने इस दो दिवसीय दौरे के संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बतया की वे इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  मुख्य रूप से वह क्वाड सम्मेलन के साहियोगी देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही क्वाड के अंतर्गत आने वाले अहम मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी। आपको बता दे की आगामी 24 मई को जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन होना है।  इस क्वाड सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित,  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *