आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल हुई गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद भी ईडी को नहीं मिला सवालों का संतोषजनक जवाब

रांची:- झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को ईडी ने आखिर कार लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूजा सिंघल पर खूंटी में मनरेगा निधि के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर जांच में ईडी को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।  जिसके बाद पूजा सिंघल से दो दिनों की पूछताछ के बाद कल देर शाम गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारी के बाद IAS पूजा सिंघल को ईडी ने रात 8 बजे के आस पास कोर्ट में  पेश किया। जज कॉलोनी में एडिशनल ज्यूडिशिल कमिश्नर और स्पेशल जज प्रभात कुमार शर्मा के आवासीय  कोर्ट में ही सुनवाई हुई।  सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी को पूजा सिंघल की 5 दिन की रिमांड पर रखने की इजाजत दी है।  जबकि ईडी की तरफ से 11 दिनों की रिमांड की मांग की गई थी।  बहरहाल कल रात को ही पूजा सिंघल को आवासीय कोर्ट परिसर से सीधे होटवार स्थित जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *