पाकिस्तानी नाव जब्त

गुजरात – सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ में भुज के पास हरामी नाला क्रीक क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है…… बीएसएफ के मुताबिक, यह नाव पाकिस्तानी इलाके की है और इससे मछली पकड़ने का काम किया जाता था….. नाव से बीएसएफ ने कुछ बर्फ के डिब्बे, जेरी के डिब्बे और मछली पकड़ने के जाल को जब्त किया है….. हालांकि, नाव पर सवार लोग पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रहे….. बता दें कि हरामी नाला को सर क्रीक क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है….. यह क्षेत्र 22 किमी लंबा और लगभग 8 किमी चौड़ा दलदली पैच है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *