मुजफ्फरपुर – बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो नवंबर से अग्निवीर बहाली प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो शहर के चक्कर मैदान में होगी। इसमें मुजफ्फरपुर सहित आठ जिलों के लगभग 1.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बहाली प्रक्रिया में अभ्यर्थी की भारी भीड़ को देखते हुए बहाली स्थल पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर निर्देश जारी किया गया है। बताया गया कि अभ्यर्थी बिना बूस्टर डोज लिए बहाली प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। अभ्यर्थी को बहाली के दिन से 72 घंटा पहले का निर्गत नो-कोरोना सर्टिफिकेट भी देना है। कोरोना टीका प्रमाण पत्र जिला अस्पताल या सदर अस्पताल का बना होना चाहिए, निजी अस्पतालों से बना नो-कोरोना प्रमाण पत्र अवैध माना जाएगा।