नई दिल्ली – वर्ष 2016 के 08 नवंबर को केंद्र सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके साथ ही 500 और 1000 रुपये के नोटों को रद्द करते हुए इसके चलन पर रोक लगा दी थी। केंद्र के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। जिसकी सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पांच जजों की बेंच का गठन किया है। जिसमें जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यन और जस्टिस बीवी नागरत्ना शामिल हैं। बताते चलें कि केंद्र की नोटबंदी वाले फैसले को चुनौती देते हुए 58 याचिकाएं दायर की गई हैं। इस मामले में सबसे पहले विवेक नारायण शर्मा ने याचिका दायर की थी, उसके बाद 57 और याचिकाएं दायर की गईं। इन सभी पर एक साथ सुनवाई की जाएगी।