दिल्ली – बिहार के सीएम नीतीश कुमार, सुबे के राज्यपाल फागू चौहान का हाल जानने दिल्ली एम्स पहुंचे। पिछले कई दिनों से राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत खराब चल रही है। उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन है। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं होता देख, उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया। जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया और दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनका हाल चाल लेने कई बड़े नेता दिल्ली एम्स पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार दिल्ली एम्स में पहुंचे और राज्यपाल फागू चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।