NIA का D कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी शकील शेख उर्फ छोटा शकील पर 20 लाख रुपये और उसके अन्य साथी अनीस इब्राहिम शेख, जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना तथा इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर मेमन पर 15-15 लाख रुपये का इनाम रखा है। ये सभी 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के वांछित आरोपी हैं। मुख्य आरोपी गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की गिरफ्तारी के लिए कोई भी सूचना देने पर 25 लाख रुपये के इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि दाऊद ने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बनाया हुआ है।