रांची – झारखंड के चतरा की एसिड अटैक पीड़िता काजल को रिम्स मेडिकल बोर्ड ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेज दिया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से पीड़िता को दिन के 12:30 बजे भेजा गया। इससे पूर्व सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सुबह 10:00 बजे रिम्स पहुंच कर मेडिकल बोर्ड के साथ इस संबंध में एक बैठक कर पीड़िता को एम्स भेजे जाने की तैयारी पर चर्चा की। उस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि पीड़िता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रिम्स से रांची एयरपोर्ट ले जाए जा रहा है। जहां से उसे दिन के 12:30 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स स्थित ट्रामा सेंटर के बर्न विभाग में भर्ती कराया जाएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
