कोयले की ढुलाई से परेशान है आसनढीपा गांव के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

पाकुड़ – आसनढीपा गांव के ग्रामीण क्षेत्र में कोयला ढुलाई के कारण होने वाले प्रदूषण से खासा प्रभावित हो रहे है। कोयला डस्ट से परेशान आसनढीपा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने इसके विरोध में पाकुड़- अमड़ापाड़ा लिंक रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।  विरोध प्रदर्शन करते कोयला ढुलाई के कार्य को बाधित किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में हाइवा के माध्यम से कोयला का ढुलाई किया जाता है। इन ट्रकों पर लदे कोयलों को तिरपाल से नहीं ढाका जाता है,जिसके कारण कोयला का डस्ट घर, खेत, तालाब में चला जाता है।  जिससे स्थानीय किसानों की जमीन भी बंजार होते जा रही है। खेत की फसलों पर भी कोयले की कालिख छाई गिरने से फासले बर्बाद हो रही है। सड़क किनारे बसे कई घरों एवं दुकानों में धूल भर जाने से उन्हें परेशानी होती है। प्रदूषित वातावरण होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पद रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित कंपनी द्वारा सड़क पर पानी छिड़काव किए जाने के साथ-साथ तिरपाल से ढक कर ढुलाई किए जाने का आश्वासन ही दिया जाता है। लेकिन कंपनी द्वारा किसी तरह के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 18 अगस्त को उपायुक्त के साथ-साथ बीजीआर के प्रबंधक को भी इस पर जानकारी दी गई थी। लेकिन कम्पनी के द्वारा इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे ग्रामीण खासा नाराज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *