चीतों की देखरेख के लिए लगाए गए चिकित्सक

हिन्दुस्तान में लगभग 70 साल के बाद चीतों का आगमन हुआ है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के कूनो उद्यान में बने बाड़ों में छोड़ा। बता दें कि भारत सरकार ने नामीबिया से 8 चीतों को मंगवाया है, जिसमें पांच मादा और तीन नर चीते हैं। सभी चीतों को नामीबिया से देश के ग्वालियर एयरपोर्ट तक विशेष विमान से लाया गया था। उसके बाद चीतों को चिनूक हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया। बताते चलें कि भारत में चीता को 1952 में ही विलुप्त घोषित कर दिया गया था। जिसके कारण नामीबिया से प्रोजेक्ट चीता नाम से एक समझौता किया गया और चीता को भारत लाया गया। पार्क में इनकी देखरेख के लिए कई पशु चिकित्सक को भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *