पटना – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। खबर है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव बिहार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर से लड़ सकते हैं। दरअसल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक साक्षात्कार के दौरान इस खबर से इंकार भी नहीं किया। बता दें कि फूलपुर लोकसभा वाराणसी से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। फूलपुर एक कुर्मी बहुल सीट है, जो नीतीश कुमार के लिए यूपी में सबसे सुरक्षित सीट मानी जा रही है….. बताते चलें कि नीतीश कुमार पूर्व में राजग का हिस्सा थे, लेकिन अब वे लालू यादव की राजद के साथ बिहार में सत्ता चला रहे हैं।