रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। यह उनके रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड है। वहीं इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन के अलावा यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डा का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने नामीबिया से लाये गए चीतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोगों को काम सौंपा। पीएम ने आगे कहा कि अब हमारे मौलिक कर्तव्य में पशुओं की सुरक्षा भी शामिल हो गयी है।