मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

बोकारो – बोकारो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि बोकारो के सेक्टर 4 थाना पुलिस ने विभिन्न थाना इलाके से हुई बाइक चोरी मामले में तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए, पांच बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि बोकारो के विभिन्न सेक्टर एरिया से हो रहे मोटरसाइकिल चोरी को रोकने के लिए छापेमारी व चेकिंग दल का गठन किया गया था। वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति चेकिंग दल को देखकर मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे चेकिंग दल के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। मोटरसाईकिल के कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया तथा पूछने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 04 अन्य मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। पुलिस के गिरफ्त में आए तीनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग चोरी की मोटरसाईकिल को धनबाद ले जाकर बेचते थे।

कुलदीप कुमार, सिटी डीएसपी, बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *