गृहमंत्री अमित शाह ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। इसी क्रम में भारत के गृह मंत्री अमित शाह ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने मेदांता अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने आपातकाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए आवाज बुलंद की थी। वे सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *