भारत ने सीरीज 1-1 से बराबरी की

रांची – तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है। राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा कर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 45.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की इस जीत में लोकल बॉय इशान किशन, श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी में और मो. सिराज ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई। जहां अय्यर ने दमदार नाबाद शतक जमाया, वहीं किशन ने 93 रन बना कर पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ सिराज ने दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

भारत की इस जीत के गवाह बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का सपरिवार आनंद उठाया। वहीं राज्यपाल रमेश बैस ने भी कुछ देर के लिए स्टेडियम पहुंच कर क्रिकेट मैच का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *