आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद देश में 5G सेवाओं को लॉन्च कर दिया गया है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉन्च किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने इसे दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन के दौरान लॉन्च किया। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव और देवुसिंह चौहान मौजूद थे।