हाल दिनों में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ छापेमारी की गई है और पीएफआई को पांच साल के लिए बैन कर दिया गया। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने वीआईपी की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
पीएफआई को बैन करने के फैसले के बाद अब केन्द्र सरकार ने बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश जारी किया है। इस बाबत गृह मंत्रालय ने संजय जायसवाल को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। बता दें कि पीएफआई के टारगेट पर केरल के 5 आरएसएस नेता भी हैं, इन नेताओं की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी को वाई श्रेणी की सुरक्षा में रखा जाएगा।