मधेपुरा – बीएन मंडल विश्वविद्यालय के यूएमआईएस से जुड़े कर्मियों की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं सैकड़ों छात्र-छात्रा। वहीं छात्र-छात्राओं के अविभावक इसे लेकर विश्वविद्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। बता दें कि परीक्षा प्रवेश पत्र, अंक पत्र आदि की गड़बड़ी को सुधारने के लिए हर दिन सैकड़ों पीड़ित छात्र-छात्राओं की भीड़ बीएन मंडल विश्वविद्यालय के यूएमआईएस कार्यालय के बाहर उमड़ रही है। यहाँ कोई अपने पेंडिंग रिजल्ट में सुधार करवाने के लिए आया है, तो कोई प्रवेश पत्र में। किसी का यूजर आईडी और पासवर्ड सपोर्ट नहीं कर रहा है। इस संबंध में छात्रों ने बताया कि रिजल्ट में सुधार सहित अन्य कार्यों के लिए कई दिनों से वे लोग विश्वविद्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ है।
