पलामू – पलामू जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने हथियारों की फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया साथ ही मौके से सात संदिग्धों को भी हिरासत में लेते हुए दो देसी कट्टा, एक रायफल, दो पिस्टल और भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियारों को बरामद किया। दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना क्षेत्र में हथियारों की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस की स्पेशल टीम ने सतबरवा के अलग अलग इलाकों में छापेमारी की। पुलिस ने हथियारों की फैक्ट्री के खोज में तीन से चार जगहों पर छापेमारी की, इसी क्रम में सतबरवा के रबदा में हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न इलाकों से हथियार के फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ कर रही है।