ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

संवाददाता – अजीत कुमार

कैमूर – रेलवे ट्रैक पार कर रही आशा कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से है। जहां पंडित दीनदयाल गया रेलखंड पर दुर्गावती रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 628 के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक महिला आशा कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला गोरार गांव निवासी कपिल मुनि कुशवाहा की पत्नी 40 वर्षीय सविता देवी बतायी जा रही है। बता दें कि गोरार गांव निवासी कपिल मुनि कुशवाहा की पत्नी सविता देवी एक आशा कार्यकर्ता थी। जो दुर्गावती पीएचसी पर कार्यरत थी। वहीं रोज की तरह सविता देवी ड्यूटी करने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर जा पीएचसी जा रही थी। इसी दरमियान एक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आगे की कार्रवाई में जुट गई। इधर घटना की खबर सुनते ही मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शांति कुमार मांझी, हेल्थ मैनेजर मनीष श्रीवास्तव के साथ कई अस्पताल के कर्मी भी पहुंचे।

जय प्रकाश सिंह, एसआई, जीआरपी, भभुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *