औरंगाबाद में हुई दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, पांच लोग घायल

संवाददाता – दीनानाथ मौआर

औरंगाबाद – औरंगाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी। इस झड़प में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के बरुणा गांव का है। इस मारपीट में घायल हुए सभी लोगों का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। प्रथम पक्ष के जीतू शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि रणजीत शर्मा उर्फ हुलास शर्मा, विजय शर्मा, बीरेंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा, दीपू शर्मा, नारायण कुमार, दीपक शर्मा, सत्यम शर्मा, सोनू शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा सभी लोग शराब के नशे में मेरे घर पर चढ़कर मारपीट करने लगे। मुझे तथा मेरे परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के हुलश शर्मा द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया कि जीतू शर्मा, सुबोध शर्मा, अजय शर्मा, गोल्डन शर्मा एवं सत्येंद्र उर्फ छोटन शर्मा अचानक मेरे दरवाज़े पर आकर गालीगलौज तथा मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आया हमारा छोटा लड़का रविन्द्र के साथ मारपीट किया गया। मामले में थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना घटी है। मामले में दोनों पक्षों के तरफ से एफआईआर दर्ज कराया गया है। फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *