टाटा मैजिक से शराब बरामद, दो गिरफ्तार…

Reporter – Dheeraj Kumar

बक्सर – बक्सर में उत्पाद विभाग शराब तस्करों पर सख्त नजर आ रहा है। उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। साथ साथ शराब लदी बाइक को भी जब्त किया है। मौके से पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा चौसा चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच उत्तर प्रदेश के तरफ से एक टाटा मैजिक आता दिखायी दिया। शक के आधार पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में टाटा मैजिक से 180 एमएल की 2,480 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।  

देवेंद्र प्रसाद, उत्पाद अधीक्षक, बक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *