Reporter – Munna Sharma
मोकामा – मोकामा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में नवरात्र की धूम है। हर तरफ का माहौल भक्तिमय हो गया है। बता दें कि मोकामा रेलवे कॉलोनी में बंगाली पद्धति से माता दुर्गा का पटाभिषेक किया गया। माता की जयधोष और वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा का पट खोला गया। इस अवसर पर ढ़ोल और गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और देश में सुख-शांति की मंगल कामना की। माता के जयकारे के साथ मोकामा की रेलवे कॉलोनी में दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गयी है। लोगों में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।