मतगणना केन्द्र पर हिंसक झड़प, चार गिरफ्तार…

संवाददाता – अफरोज आलम

समस्तीपुर – समस्तीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस और मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। बता दें कि महिला आईटीटीआई कॉलेज में समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी पंचायत और भगवानपुर कमला पंचायत में हुए पंचायत चुनाव के मतदान की मतगणना चल रही थी। इसी दौरान मतगणना से असंतुष्ट मुखिया उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर बवाल मचाना शुरू कर दिया। वहीं जब वहां तैनात पुलिस कर्मी उनलोगों को समझाने पहुँचे, तो मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी करना शुरू कर दिया….. देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मौके पर डीएम, एसपी, डीएसपी के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं। मामले में पुलिस ने मुखिया उम्मीदवार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछे जाने पर मुखिया उम्मीदवार ने बताया कि मतगणना में भारी पैमाने पर धांधली हो रही थी। इसको लेकर हम लोगों ने रिकॉउंटिंग की मांग कर रहे थे। लेकिन कोई अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। उसके बाद हमलोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

शशांक शुभंकर, डीएम, समस्तीपुर
मानवजीत सिंह ढिल्लू, एसपी, समस्तीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *