संवाददाता – दीनानाथ मौआर
औरंगाबाद – मौका हो लोक आस्था के महापर्व छठ का और औरंगाबाद के कलाकारों की इसमें भूमिका न हो, ऐसा हो नहीं सकता। कुछ ऐसा ही नजारा सूर्यनगरी देव के पातालगंगा में देखने को मिला। जहां स्थानीय कलाकारों की एक टीम छठ गीत का वीडियो शूटिंग करते नज़र आई। लोक गायक सौरभ सम्राट के गाये छठ गीत पर चल रही इस शूटिंग को देखने बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर मौजूद थे। सौरभ ने बताया कि देव से बढ़िया छठ गीत की शूटिंग का कोई भी स्थान नहीं हो सकता।