नमाज के कारण 22 मिनट लेट से शुरू हुआ हॉकी का फाइनल मुकाबला, राष्ट्रीय खेल को लेकर ये कैसी लापरवाही

रिपोर्ट-विकास साहू

सिमडेगा:-झारखंड के सिमडेगा में शुक्रवार को 11वीं नेशनल जूनियर महिला हाॅकी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप जीत लिया। इससे पहले झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के चलते फाइनल मुकाबला 22 मिनट लेट से शुरू हुआ। नमाज के कारण मंत्री जी समय से 22 मिनट लेट मैदान पर पहुंचे।  इसके कारण जो मुकाबला 3 बजे से शुरू होना था, वह 3.22 बजे शुरू हुआ।  झारखंड की टीम को 22 मिनट तक मैदान में मंत्री जी का इंतजार करना पड़ा।  ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी नेशनल गेम का मैच लेट से शुरू हो।  लेकिन सिमडेगा में आज ऐसा हुआ।  मैच खत्म होने के बाद जब खेल मंत्री से इसका पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने चले जाने के कारण वे मैदान लेट से पहुंचे। आपको बता दे कि मंत्री जी फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे। उधर, हार के कारण झारखंड इस चैंपियनशिप में जीत का हैट्रिक बनाने से चुक ग। झारखंड दूसरे स्थान पर रही, जबकि महाराष्ट्र ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।  चैंपियनशिप के समापन समारोह में खेल मंत्री ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान की टीम के खिलाडियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। हरियाणा की टीम पूरे मैच के दौरान एग्रेसिव होकर खेली, जबकि झारखंड की टीम ने गोल के कई मौकों को गंवा दिया। लिहाजा हरियाणा ने 3-2 से खिताब अपने नाम कर लिया।  इसी के साथ झारखंड चैंपियनशिप में दूसरे पायदान पर रहा।

हफीजुल हसन अंसारी, खेल मंत्री, झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *