Report- Mohit Kumar
दुमका– दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाके में इन दिनों पुलिस अपनी सक्रिय भूमिका में दिखाई दे रही है। पुलिस ने काठीकुंड के नक्सल प्रभावित इलाके से विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ नूर मुस्तफ़ा ने बताया कि काठीकुंड थाना क्षेत्र के दलाही सुनील हांसदा के घर के पीछे एक सफेद रंग की बोरी पड़ी हुई थी। सुनील हांसदा ने संदिग्ध बोरी मिलने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद काठीकुंड थाना प्रभारी ने स्थल पर पहुँच कर उक्त विस्फोटक सामग्री को बरामद किया। बरामद विस्फोटक में 94 इलेट्रॉनिक डेकोनेटर और 79 जिलेटिन हैं। हालांकि हाल के दिनों में यहां कोई भी नक्सली गतिविधियां नहीं हुई हैं विस्फोटक सामग्री के बरामदगी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रहीं हैं।