प्रकृति का मार, समय पर नहीं हो पा रही बुआई

संवाददाता – मुन्ना शर्मा

मोकामा – मोकामा टाल क्षेत्र में अभी तक जलजमाव बने रहने के कारण किसानों में हाहाकार मच गया है। सही समय पर रब्बी फसल की बुआई नहीं होने से हर तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है। बता दें कि दलहन की उम्दा पैदावार के लिए मशहूर मोकामा टाल क्षेत्र में पिछले तीन साल से कमोबेश यही हालात बनी हुई है। मोकामा का टाल क्षेत्र में इस साल अभी तक चारो तरफ पानी-ही-पानी नजर आ रहा है। वहीं दलहन की बुआई का सही समय अक्टूबर महीना माना जाता है। लेकिन पानी के कारण रब्बी फसल की बुआई की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं दिख रही है। कुदरत के इस कहर से किसान समाज के आँखों में आंसू ला दिया है। ऐसी हालत मोकामा, हथिदह, औटा, मरांची और मोर की है। प्रकृति के सामने नत मस्तक हजारों किसानों के समक्ष अब दाने-दाने के लाले पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *