राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने सरकार पर साधा निशाना

संवाददाता – रमण कुमार

मधेपुरा – मधेपुरा और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मधेपुरा के राजद विधायक और पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि प्रो. चंद्रशेखर बीते 16 अक्टूबर को मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चामगढ़ में अपराधियों के द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के शिकार लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने कहा कि कथित सुशासन के राज में अपराधी बैखौफ हो चुके है। अपराधियों के खौफ का आलम यह है कि वे आते हैं और हत्या कर के चले जाते हैं। उनके खिलाफ कोई गवाही तक नहीं मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कथित सुशासन के राज में हर तरह के अपराध में वृद्धि हुई है, ऐसे में सरकार के एक मिनट भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *